Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रात-रात भर

डॉ. कामता नाथ सिंह
बेवल, रायबरेली

********************

रात-रात भर जगते रहना
भी है बुरी बला !!

एक छौंछियाहट-सी
बनी हुई क्यों रहती है,
किर्च-किर्च शीशे सी
व्यथा कथानक कहती है;

पल-पल यूँ ही दहते रहना
भी है बुरी बला !!
रात-रात भर जगते रहना
भी है बुरी बला !!१!!

कचनारों-से बिम्ब उभरते
मौसम, बेमौसम,
मन में सौ तूफान मचलते
रहते हैं हरदम;

भितरमार यूँ सहते रहना
भी है बुरी बला!
रात-रात भर जगते रहना
भी है बुरी बला!!२!!

मन, अनन्त के अन्त तलक
उसकी राहें ताके,
जिसने मीठी सुधियों तक के
बन्द किये नाके;

सपनों में यूँ बहते रहना
भी है बुरी बला!!
रात-रात भर जगते रहना
भी है बुरी बला !!३!!

अब कोई कौतूहल नहीं
कहानी-किस्से में,
ठहरी झीलों के जल-सा
जीवन है हिस्से में;

इससे, उससे कहते रहना
भी है बुरी बला !!
रात-रात भर जगते रहना
भी है बुरी बला !!४!!

परिचय :- डॉ. कामता नाथ सिंह
पिता : स्व. दुर्गा बख़्श सिंह
निवासी : बेवल, रायबरेली
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *