Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रंगलो तन-मन रंग से

वीरेंद्र दसौंधी
खरगोन (मध्य प्रदेश)
********************

रंगलो तन-मन रंग से, देखो होली आई।
रंग-बिरंगे रंग लिए, हँसी ठिठोली आई।।

ढोल, मृदंग की थाप पर, नाचे गाये सारे।
पिचकारीयो  से  बरसे,  रंगो की बौछारे।।
लिए रंग हुरियारो की, देखो  टोली  आई।
रंगलो तन-मन रंग से, देखो होली आई।।

तेरे प्यार का हर रंग, रंगे मेरा तन-मन।
प्रीत रंग ना छुटे कभी, चाहे करे सब जतन।
सहेलियों को संग लिए, लो हमजोली आई।
रंगलो  तन-मन  रंग से, देखो होली आई।

बिसराकर मन राग-द्वेष, सबको गले लगाए।
जाति, धर्म के भेद मिटा, एक रंग हो जाए।
चंदन, गुलाल, कुमकुम की, देखों रोली आई।
रंग लो तन-मन रंग से, देखो होली आई।

कौना-कौना धरती का, लगता है सतरंगी।
भक्ति के रंग में रंगा, झूम  रहा सतसंगी।।
वीर लिए संग श्याम को, राधा भोली आई।
रंग लो तन-मन रंग से, देखो होली आई।।

परिचय :- वीरेंद्र दसौंधी
निवासी : खरगोन (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *