Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

वरिष्ठ कवि रशीद अहमद शेख़ ‘रशीद’ को हिन्दी रक्षक २०२० सम्मान

इंदौर। रविवार दिनांक ९ फरवरी २०२० को इन्दौर साहित्य सागर संस्था द्वारा फूटी कोठी पर वरिष्ठ कवि श्री शरद जोशी की अध्यक्षता, हिन्दी रक्षक मंच के संस्थापक व अध्यक्ष श्री पवन मकवाना के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ कवि श्री चंचल रीझवानी, ओंकारलाल गहलोत, श्री नरेन्द्र मांगलिक और साहित्यकार डॉ. दीपमाला गुप्ता के विशेष आतिथ्य में अविस्मरणीय मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री हरमोहन नेमा, मनोहरलाल वर्मा ‘मधुर’, मनोहरलाल अग्रवाल ‘मथुर’, श्याम बागोरा,शिवेन्द्र जोशी, उमेश महालकरी, रामहरि राठौर ‘विनम्र’, रमेश धवन, मोहम्मद चाँद खां, नयन राठी, श्रीमती मंगला मिश्रा, श्रीमती कुसुम मंडलोई आदि अनेक रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ सुनाई। कुछ कवियों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर श्री मकवाना ने वरिष्ठ कवि रशीद अहमद शेख़ ‘रशीद’ को हिन्दी रक्षक सम्मान २०२० प्रदान कर सम्मानित किया तथा संस्था अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद शर्मा स्वतंत्र को भी सम्मानित किया। इन्दौर साहित्य सागर संस्था की ओर से श्री हरमोहन नेमा, श्री शिवेन्द्र शर्मा श्री मो.चाँद खां तथा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष श्री ‘स्वतंत्र’ ने किया अंत में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष रशीद अहमद शेख़ ने किया।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *