पृथ्वी बनी
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
पृथ्वी बनी, उस पर पर्वत बने
ताकि पृथ्वी लुप्त न हो जाए
फिर पर्वत पर पर्व बने
ताकि संस्कृति नष्ट न हो जाए।
मनु बने, शतरूपा बनी
ताकि सृष्टि रची जाए
सृष्टि पर फिर भाव बने
ताकि सृष्टि नष्ट न हो जाए।
भाव बने, ग्रंथ बने
ताकि संस्कृति बढ़ती जाए
संस्कृति से सब सभ्य बने
ताकि सृष्टि उन्नत हो जाए।
मानव ने फिर महल रचे
ताकि सभ्यता नष्ट न हो जाए
युगों-युगों तक बहे प्रेम की धारा
ताकि मनु की रचना बच जाए।
परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
निवासी : सिलिकॉन सिटी इंदौर (मध्य प्रदेश)
वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका)
शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी.एच.डी. भाषाविज्ञान
सर्टिफिकेट कोर्स : फ़्रेंच व गुजराती।
पुनः मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं तथा प्रायः देश भक्ति की क...