माँ ब्रह्मचारिणी
सुषमा शुक्ला
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
नवदुर्गा का द्वितीय स्वरूप
तप, त्याग और साधना की
दिव्य प्रतिमूर्ति, माँ ब्रह्मचारिणी
का रूप महान, अडिग निष्ठा,
असीम धैर्य से प्रकाशित,
माँ देतीं भक्ति का अनुपम ज्ञान।
श्वेत वस्त्र में शोभित माता,
मुखमंडल पर तेज अपार,
हाथों में जपमाला और कमंडल,
भक्तों पर करतीं कृपा अपार।
कठिन तपस्या, दृढ़ संकल्प से,
जग को राह दिखाती हैं, सत्य,
संयम और निष्ठा की ज्योति,
अंतर्मन में जगाती हैं।
जिनके चरणों में शीश नवाकर,
मिट जाते मन के संताप,
माँ की महिमा का स्मरण कर,
जीवन में भरते पुण्य प्रताप।
हे माँ! देना ऐसी शक्ति,
हर संकट में धैर्य बनाएँ,
आपकी कृपा से श्रद्धा के दीप,
जीवन-पथ पर जगमगाएँ।
परिचय :- सुषमा शुक्ला
जन्म : २५ अप्रैल
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एमए राजनीति शास्त्र बरकतुल्लाह भोपाल विश्...

