
अन्नू अस्थाना
भोपाल (मध्य प्रदेश)
********************
क्या खुब है यह सावन
रिम-झिम-रिम-झिम हो जाए सारा आलम …
तन, मन सब भिग जाए,
हरितमा बिखर जाए चारों ओर
स्वर्ग सी सुन्दरता छाए धरा पर,
सब ओर
क्या खुब है यह सावन
भोले शंकर का अभिषेक हो जाए
इन रिम-झिम फूहारों से
क्या खुब है यह सावन
रिम-झिम-रिम-झिम हो जाए सारा आलम …
उम्मीदों कि आस लिए कृषक झुम जाएं
आँखों में खुषी भर जाऐ
इन रिम-झिम फूहारों से,
क्या खुब है यह सावन
रिम-झिम-रिम-झिम हो जाए सारा आलम …
सावन में हरितमा लिए तीज आई,
खुशियों के झूले संगलाई
देख तीज सजनी कहती है,
रहे खुष हाल मेरा साजन
आबाद रहे घर, आंगन
मस्त मलंन होकर मनाए हम हरियाला सावन
क्या खुब है यह सावन
रिम-झिम-रिम-झिम हो जाए सारा आलम …
सावन माह के शुक्ल पक्ष में आती नागपंचमी
मिले आशीष नागेश्वर का
हम मनाते नागपंचमी
लेने आषीर्वाद नागेश्वर का,
करती सब महिलएं सर्प पूजा
खुशहाल रहे कुटुंब सबका,
करते हम सब यही कामना
अपना हो या दुजा।
सावन में ही आता
रक्षाबंधन का त्यौहार अनुठा,
सब बंधन झूठे पड़े जाते,
भाई-बहन के स्नेह -प्यार के आगे,
बाधाओं सीमाओ को दूर हटाती
स्नेह-प्यार कि रेषमी रक्षा डोर
क्या खुब है यह सावन
रिम-झिम-रिम-झिम हो जाए सारा आलम …
लेखक परिचय :- अन्नू अस्थाना
निवासी :- भोपाल, मध्य प्रदेश
कविता लिखने कि प्रेरणा :- कवि संगोष्ठीयों में भाग लेते थे एवं कवियों से प्रेरणा स्वरूप हिन्दी भाषा से स्नेह होता चला गया तथा हिन्दी में कविता लिखने का ज्ञान होता चला गया।
वर्तमान कार्य:- हिन्दी टाइपिंग कार्य एवं छायप्रति (फोटो -काॅपी ) कार्य
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻
आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…























