Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अब की नूतन वर्ष में

ऋतु गुप्ता
खुर्जा बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)

********************

अब की नूतन वर्ष में एक प्रण हम करते हैं,
टूटे-फूटे रिश्तो की चलो मरम्मत करते हैं।
बहुत हुआ रिश्तो की बखिया उधेड़ना,
अब एक काम करते हैं,
खफा हुए जो संगी साथी,
उनका अभिनंदन करते हैं।
अब की नूतन वर्ष में….

जिनसे ना मिले हो एक अरसे से,
उनकी नाराजगी दूर करते हैं,
मिलकर खुद अपनी तरफ से,
रिश्तो में…फूलों की सी महक भरते हैं।
आपकी नूतन वर्ष में….

दम तोड़ते कुछ रिश्तो में,
न‌ई ऑक्सीजन भरते हैं,
चोट लगे हुए रिश्तो पर,
स्नेह का मरहम….….रखते हैं।
अब की नूतन वर्ष में….

करके दूर गलत फहमियां दिलों की,
खुश फहमियां भरते हैं,
बड़ा के एक कदम हम आगे,
चलो…..खुशियों की महफिल रखते है।
अब की नूतन वर्ष में….

बड़े बच्चों और हम उम्र अपनों से,
प्रेम लगाव का बंधन रखते हैं
जो आज दूर है हमसे किसी भी वजह से,
उनसे एक… बेतकल्लुफ भेंट करते हैं।
अब की नूतन वर्ष में…

समझना ना खुद को छोटा अगर तुम,
पहल ऐसी यदि करते हो,
बड़ा वही जो दूसरों की भूल-भूल कर,
प्यार से ….गले मिलते हैं।
अब की नूतन वर्ष में..

परिचय :-  ऋतु गुप्ता
निवासी : खुर्जा बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *