Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

करवा चौथ

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
भोपाल (मध्यप्रदेश)

********************

आई-आई
करवा चौथ आई।
संग चौथ माता
आशीष देने आई।
मैं तो चौथ माता
से वरदान मांगू।
अखंड सौभाग्य का।
मैं तो चौथ माता की
पूजन अर्चन करूं।
मस्तक झुका अपना
सर्वस्व अर्पण करूं।

अपनी झोली वरदानो
से भर पूर्ण करूं।
मैं तो चौथ माता से
वरदान मांगू।
अखंड सौभाग्य का।
मैं तो करवा चौथ पर
सोलह सिंगार कर।
सर्वस्व समर्पण कर
सच्चे हृदय से वंदन करूं।

चौथ माता को
रिझाऊं अरू प्रसन्न।
करने का प्रयत्न सर्वस्व करूं।
मैं तो पति के
दीर्घायु होने के लिए।
निर्जला व्रत रखूं।
रात्रि चंद्रोदय होने
पर चंद्र को अधर्य दूं।
पति को रोली, चंदन, अक्षत,
टीका लगा वंदन करूं।

पति से आशीष पाऊं।
अरू पति नाम का
टीका, सिंदूर, महावर,
मेहंदी, बिंदी लगाऊं।
पायल, बिछिया, चूड़ियां पति।
नाम की पहनूं।
सदा पहनने का आशीष पाऊं।

पति पूजन वंदन कर।
पति के द्वौ करों से जल।
भोजन ग्रहण का व्रत खोलूं।
आई-आई करवा चौथ आई।
संग चौथ माता आशीष देने आई।
भारत-भू पर चौथ माता।
सबहि सुहागनो को
सदा सुहागन।
रहने का वर देने आज
रात्रि अवतरित हुई।

परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *