Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जीवन के संघर्ष

अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
********************

जो जीवन संघर्ष रहित है,
वो जीवन क्या जीना।
वह तन भी क्या तन है जिससे,
निकला नहीं पसीना।

बिना परिश्रम के मिल जाता,
जिनको चाँदी सोना।
नहीं ठहरता वह जीवनभर,
उसको पड़ता खोना।

संघर्षों से जो घबराते,
कायर कहलाते हैं।
अवमूल्यन होता समाज में,
मान नहीं पाते हैं।

जो जीवन की बाधाओं को,
लड़कर दूर भगाते।
पाते वे सम्मान जगत में,
सोया भाग्य जगाते।

जीवन जीना सरल नहीं है,
बाधायें पग पग हैं।
साहस से जीवन की गलियाँ,
रोशन हैं, जगमग हैं।

करते हैं संघर्ष पखेरू,
अंबर में उड़ जाते।
मौसम चाहे भी जैसा हो,
मधुर तराने गाते।

छैनी और हथौड़े से जब,
चोट बदन पर पड़ती।
पत्थर बन जाता है मूरत,
भोग प्रसादी चढ़ती।

चढ़ते, चढ़ते गिरती चींटी,
रुकती ना घबराती।
करती जब संघर्ष अंत में,
वह फिर से चढ़ जाती।

पाँवों में हों पड़ी बेड़ियाँ,
फिर भी चढ़ते जाना।
बाधाओं को काट साथियो,
आगे बढ़ते जाना।

जो संघर्षों से डर जाता,
पार नहीं जा पाता।
करता जो संघर्ष हमेशा,
धन वैभव पा जाता।

परिचय :अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवासी : निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.एस.सी एम.एड स्वर्ण पदक प्राप्त
सम्प्रति : वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ निवाड़ी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *