Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रंगों का त्यौहार

प्रमेशदीप मानिकपुरी
भोथीडीह, धमतरी (छतीसगढ़)
********************

रंगों का त्यौहार है, तरंगो का त्यौहार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

रंगे रंग एक-दूजे को मिट जाये मलाल
रंग दे प्रेम के रंग से, नीला,पीला,ग़ुलाल
रंगों की फुलवारी में स्वागत बार-बार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

आत्मा से परमात्मा रंगे, मिल जाये कृष्णा
रंगे जीवन को रंगों से मिट जाये हर तृष्णा
परमात्मा से मिलन की अब तो मनुहार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

पाप की होली जला भस्म से ले संकल्प
धर्म पथ पर चले दूजा ना कोई विकल्प
कर्म कर अब बदलना निज व्यवहार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

होली सदा ही सदभावना का त्यौहार है
मानव से मानवता का बनेगा व्यवहार है
श्याम रंग में रंग जाये, यही सदव्यवहार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

रंगों और तरंगो संग आओ खेले होली
जाति धर्म भूलकर अब खेले हम होली
मानवता को जगाता रंगों का त्यौहार है
मिलकर खेले होली, रंगों का त्यौहार है

परिचय :- प्रमेशदीप मानिकपुरी
पिता : श्री लीलूदास मानिकपुरी
जन्म : २५/११/१९७८
निवासी : आमाचानी पोस्ट- भोथीडीह जिला- धमतरी (छतीसगढ़)
संप्रति : शिक्षक
शिक्षा : बी.एस.सी.(बायो),एम ए अंग्रेजी, डी.एल.एड. कम्प्यूटर में पी.जी.डिप्लोमा
रूचि : काव्य लेखन, आलेख लेखन, विभिन्न कार्यक्रम में मंच संचालन, अध्ययन अध्यापन
कार्य स्थल : शासकीय माध्यमिक शाला सांकरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *