Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

द्रुतविलम्बित छंद-वर्णिक छंद

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय “अवधी-मधुरस”
अमेठी (उत्तर प्रदेश)

********************

द्रुतविलम्बित छंद-वर्णिक छंद
(समवृत्तिक (दो-दो चरण-समतुकान्त)- नगण+भगण-भगण+रगण-१२ वर्ण)

(ॐ स शनये नम : !)

शनि सुनो विनती हर लो दुखा।
कर कृपा हिय में भर दो सुखा।।
तनु श्याम कुदृष्टि भयंकरा।
नसत बुद्धि, विवेक सभी हरा।।

मति हरी जिसकी उ नहीं बचा।
तनय अर्क उसे त रहे नचा।।
फलत कर्म यमी अनुसार ही।
मिलत दण्ड भरे कुविचार ही।।

शनि प्रसन्न, रहे न महादशा।
कठिन राह सभी रहते गशा।।
अभय देकर दान बता रहे।
कलुष कल्मष खेह सभी बहे।।

चढ़त तेल करू जल बीच है।
शनि दिना जब पिप्पल सिंच है।।
कटत दु:ख अपार न संशया।
शनि प्रभो जबहीं करते दया।।

सुखद जीवन मंद नहीं पड़े।
भज चलो शनि देव रहें खड़े।।
सकल सूरत में भल कुरूप हैं।
सफल न्यायिक-दाण्डिक रूप हैं।।

परिचय :-  ज्ञानेन्द्र पाण्डेय “अवधी-मधुरस”
निवासी : अमेठी (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *