Sunday, April 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सोरठा छंद- माघ-स्नान वृत

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

पावन बहुत प्रयाग, चलो करें वंदन अभी।
गुंजित सुखमय राग, रहें हर्षमय हम सभी।।

कितना चोखा मास, कहते जिसको माघ हम।
जीवित रखता आस, हर लेता हर ओर तम।।

तीर्थ सुपावन नित्य, माघ माह की जय करो।
खिल जाये आदित्य, सदा नेहमय लय वरो।।

गंगा में हो स्नान, जीव करे यश का वरण।
मिलता नित उत्थान, तीर्थराज में जब चरण।।

देता माघ सुताप, गंगा माँ की जय करो।
करो तेज का माप, पापों का सब क्षय करो।।

करना चोखे काम, कहे माघ का माह नित।
पूजन सुबहोशाम, करता सबका नित्य हित।।

देती है आलोक, माघ माह की चेतना।
परे करे सब शोक, हर लेती सब वेदना।।

गाओ मंगलगीत, माघ माह कहता हमें।
प्रभु बन जाएँ मीत, सुमिरन करना नाथ को।।

जीवन हो आसान, छँट जाता सारा तिमिर।
बढ़े भक्त का मान, बस जाता पावन शिविर।।

गंगाजल की शान, कहता शब्द प्रयाग नित।
पूर्ण सभी अरमान, सबको फल मिलता उचित।।

आओ ऐ संतान!, गंगा का जल कह रहा।
युग-युग से गतिमान, पावनता ले बह रहा।।

कल्पवास में सार, कभी न तजना धर्म को।
फैलेगा उजियार, समझो सारे मर्म को।।

आशीषों में वेग, भक्त समझता दिव्यता।
करो धर्म के नेग, हर पल होगी भव्यता।।

कभी न करना पाप, वरना सब मिट जायगा।
जीवन होगा शाप, जो नहिं धर्म निभायगा।।

कहता हमसे माघ, बन जाओ मानव सरल।
यदि तुम होगे घाघ, तो पीना होगा गरल।।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *