Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राजनीति रोटी

विजय गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************

राजनीति की रोटियां,
जितनी चाहो सेंक।
सत्य तथ्य रखते परे,
निडर मानकर फेंक।।
भ्रष्ट रोटी जो मिले,
मानें खुद को शूर।
पर होता इंसाफ है,
होकर लज्जित दूर।।
मुनि संतों के देश में,
शैतानों का उत्पात।
वनवास काल ’राम’ ने,
दी चुन चुनकर मात।।
काम किसी के आ सकें,
खुल जाता था द्वार।
अदभुत दधीचि दान था,
केवल अब कुविचार।।
चलता देश विवेक से,
रखें सभी अभिमान।
फिर मनचाहा तो नहीं,
होता है गुणगान।।
मुल्क नीति अवमानना,
विचलित दिखे अनेक।
सिर्फ भ्रम फैला रहे,
रोटी लालच एक।।
देश प्राण जब एक है,
भारत माता आन।
समान घटना नजर से,
क्यों रहते अनजान।।
बोली बहुत मुखर हुई,
देते बात मरोड़।
’मुन्ना’ तर्क इस राह से,
निकले कोई तोड़।।

परिचय :- विजय कुमार गुप्ता
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़

उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *