Friday, May 10राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अवध में राम आए हैं

विजय गुप्ता “मुन्ना”
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************

अदभुत दिवाली रंग जो हम त्रेता युग पाए हैं।
लाखों दीप ज्योति गगमग, अवध में राम आए हैं।
ढोल नगाड़े नारों से, राम लोक शोभा जुलूस,
सनातन संस्कृति साक्षी, जन मानस ही लाए हैं।

पूज्य राम सबूत मांग, अनर्गल संवाद ढाया।
तथ्य विहीन संवाद को, यथा समय जवाब लाया।
ब्रम्हांड में बुराई का, परिणाम मिलता जरूर,
सनातन को झूठ कहकर, पश्चाताप तक ना भाया।

हिंदू तीज त्योहार जो, सदा फिजूल बताए हैं।
सिद्ध हुआ वे रावण मन, कलयुग में भी छाए हैं।
अदालत फैसले तक जो, पांच सदी भी गुजर गई,
अतः सत्यापित खुद होता, तम को सदा हराए हैं।

नकारने वाले कहते, राम पर हक सभी का है।
प्रभु श्री राम दयालु भी, किस्सा मानस ग्रंथ का है।
शरणागत पर करें कृपा, सीख यदि वांछित लेंगे,
छल कपट विरोध में शक्ति, सत्ता रण प्रपंच का है।

राम नाम की गूंज सुनी, दिव्य भव्य अवध नजारा।
प्रभु श्री राम झांकी बल, टाट से मंदिर पधारा।
बहुत किया तारीख तंज, इतिहास बदलता करवट,
अवध में राम आए अब, भारत का चमका सितारा।

परिचय :- विजय कुमार गुप्ता “मुन्ना”
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़

उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *