Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पावस के सवैया

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

मन को तन को, नव जीवन दे,
बरसात बहार सुहावन है।
जब नीर हमें सबको सुख दे,
तब गीत जगे मनभावन है।
बरसे बदरा हम भीग गए,
पर नीर सदा अति पावन है।
सुख की बगिया मन फूल खिलें,
बरसे सँग नेह सुसावन है।

मन भीग गया,तन भीग गया,
अब गीत जगा,यशगान नया।
बरसा बहकी,बरसा चहकी,
हर एक कहे वरदान नया।
बिजली चमकी, बिजली दमकी,
बरसे अब तो अहसान नया।
हमको तुमको, इनको उनको,
भर देे, नव दे, अब प्रान नया।

हम जीत गए, हम प्रीत भए,
अब तो हर ओर लुभावन है।
कितना सुखदा, हर ली विपदा,
नव आस सजा यह सावन है।
अब रात गई, वह बात गई,
नव रीति यहां अब आवन है।
बरसे बदरा, हर ओर बही,
जल की रसधार सुहावन है ।

अब गीत लबों पर गूँज रहा,
यह है महिमा अति मौसम की।
परदेश गए बलमा जिनके,
उनको अब आग पले ग़म की।
नव माप लिए,नव ताप लिए,
बदरा हर बात सदा दम की।
बदरा कितने, अनुराग भरे,
बदरा कर बात सदा सम की।

बदरा हमको सुखधाम लगें,
बदरा हमको वरदान लगें।
बदरा हमको बलवान लगें,
बदरा हमको यशगान लगें।
बदरा हमको नव नीति लगेें,
हमको नित ही वह आन लगें।
बदरा हमको जल देकर के,
हमको पावन अरमान लगें।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *