Thursday, February 26राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

संस्कृत है हिंदी की जननी

संजय कुमार नेमा
भोपाल (मध्य प्रदेश)

********************

संस्कृत है हिंदी की जननी
यही भारत माता की पहचान।

विश्व भौतिकवाद से
परे हमारी हिंदी।

कई सुरों से निकाल कर,
जन-जन के अंतर मन का
भाव है हमारी हिंदी।

भारत माता के इस भाव का
तिलक करें, इसका सम्मान करें।

तुलसीदास, सूरदास कई
ऋषि मुनियों की
लेखनी हमारी हिंदी।

अंतर मन के भाव जागृत कर
सारे जग को ज्ञान हमारी भाषा देती।

हृदय से मिलाकर एक रखती,
पर चिंता यही अंग्रेजी भाषा
अब खंड-खंड कर चीर हरण कर रही।

करें प्रतिज्ञा हर दिन हर पल
हिन्दी दिवस मनाकर,
अपनी भाषा का सम्मान बढ़ाना है।

परिचय :- संजय कुमार नेमा
निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *