Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आओ सिर्फ भारतीय बनें

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

हर तरफ नजर आ रही
व्यवस्था चौबंद चाक,
अपने ही शहीदों के
बलिदान रहे हैं क्यों नाप,
बताओ जरा क्या उन
सबने दी थी कुर्बानी
अपनी जाति, धर्म या
सम्प्रदाय के उत्थान खातिर,
फिर क्यों बन रहे इन
सबके नाम पर शातिर,
आत्मबलिदान था
केवल अपने देश के लिए,
संस्कार, संस्कृति, सभ्यता
और परिवेश के लिए,
विदेशों में जा क्या देते हो
परिचय अपनी जाति का,
अपने मशहूर खानदान
और ख्याति का,
नहीं वहां कहना पड़ता है
खुद को भारतीय,
समता,समानता होता है
जहां न पूजा न आरती,
सम होने के प्रतीक
बन हाथ मिलाते हो,
रंग रूप को भूलकर
सबको गले लगाते हो,
फिर लौटकर
अपने ही वतन में,
भूल वही सभ्यता क्यों
आग लगाते हैं चमन में,
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र,
ले विश्वबंधुत्व का मूलमंत्र,
कहते हैं कि चलना है
केवल शांति की राह,
आंतरिक सामाजिक
व्यवस्था में भी दिखाओ चाह,
न हो कोशिश कि दूर हो जाये
हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख, ईसाई,
टूटे न रिश्ता आपस में
हैं जो भाई-भाई,
हमारी रक्षा के लिए
खड़ा है संविधान,
सभी चाहते हैं न हो इसके
मूल भावना का अपमान,
तो आओ आज कसम खाएं,
इनका उनका तेरा-मेरा
सब कुछ भूल
हर मौके को भारतीय
बन खुशी से मनाएं।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *