Wednesday, February 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

शांत चेहरा

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************

शांत चेहरा कभी
कमजोर नहीं होता
स्थिर चेहरे के पीछे
अनकहे तूफान छिपे होते है
उनके चेहरों पर कल के
संजोए स्वप्न नहीं होते
समाज के थपेड़ों से चेहरे की
लकीरें गहरी हो जाती हैं !
अश्रु उनके कभी
दिखाई नहीं देते
सबकी खुशी में वो
बस मुस्करा देते हैं
उनके खामोश झूले की
पेंग बहुत ऊंची होती है
दर्द का गीत उनकी
धड़कनों में पिरोया होता है!
उनकी जिंदगी की किताब का
हर एक पन्ना किस्सा होता है
किसी पन्ने पर चैन तो
किसी पर कठिनाइयों
का बसेरा होता है!
शांत चेहरा उनकी
कमजोरी नहीं होती
उनकी ताकत, उनके
संयम और दृढ़ता
की परिभाषा होती है
ऐसे व्यक्तित्व में
कोई दिखावा नहीं होता
इसीलिये उम्र भार ये
चेहरा भीड़ में तन्हा होता है!
उनके दिलों के टूटने की
आवाज नहीं होती
आग का एक
दरिया बहता है
जिसमें बहुत कुछ
फ़ना हो जाता है !

परिचय :- श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
पति : श्री राकेश कुमार चतुर्वेदी
जन्म : २७ जुलाई १९६५ वाराणसी
शिक्षा : एम. ए., एम.फिल – समाजशास्त्र, पी.जी.डिप्लोमा (मानवाधिकार)
निवासी : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “जीवदया अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित
विशेष : साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने के शौक ने लेखन की प्रेरणा दी और विगत ६-७ वर्षों से अपनी रचनाधर्मिता में संलग्न हैं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *