Sunday, June 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मुखौटे

सूर्यपाल नामदेव “चंचल”
जयपुर (राजस्थान)
********************

दर्द की दरारें चेहरे पर
उभरने लगी जो इस कदर ,
होठों की सलवटें और मुखौटे
दिखने लगे हर तरफ।

मुफलिसी की निशानी
पैबंद लिबास न होते अगर,
मासूम की मासूमियत को
मौसम की होती नहीं खबर।

बाजारों की भीड़ में खोजते रहे
वो आईना उम्र भर,
बिंब सच के नकार,
मुखौटे ही बदलते रहे मगर।

पद मद शान ओ संपत्ति लिए
भटकते रहे सदा दर ब दर,
मिथ्या स्वार्थ के पसीने ही
मुखौटे से रिसते रहे तर ब तर।

कोई भूख से लड़ता रहा कोई
उठ गया नींद से हार कर,
मुखौटों के पीछे कोई
ख्वाब की होती नही नजर।

सब अपने हिस्से का
अंधेरा ढो रहे हर डगर,
यहां मुखौटों में उजाले की
किसको कहां खबर।

परिचय :- सूर्यपाल नामदेव “चंचल”
शिक्षा : एम ए अर्थशास्त्र , एम बी ए ( रिटेल मैनेजमेंट)
व्यवसाय : उद्यमी, प्रबंधन सलाहकार, कवि, लेखक, वक्ता
निवासी : जयपुर (राजस्थान)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरा यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *