Saturday, July 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

योग अपनाओ, रोग भगाओ

इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
गोरखाना, नोहर (राजस्थान)
********************

योग अपनाओ, रोग भगाओ,
जीवन को तुम महकाओ,
तन को साजो, मन को माजो,
खुशियाँ तुम अपनाओ।
योग भगाए रोग…
योग भगाए रोग…

सुबह-सवेरे जब तुम उठना,
ताजी हवा में श्वास तो भरना,
‘सूर्य-नमस्कार’ से दिन की
शुरुआत तुम करना।
आलस त्यागो, शक्ति जागो,
योग पथ पर चल जाओ,
योग भगाए रोग…

प्राणायाम की शक्ति न्यारी,
दूर हो व्याधि सारी,
बीमारी अब हार मान ले,
होगी जीत तुम्हारी।
ध्यान लगाओ, मन को सजाओ,
अंतर्मन में मुस्कुराओ,
योग भगाए रोग…

स्वस्थ काया, सात्विक माया,
योग ही सबसे सच्चा,
बुजुर्ग हो या युवा यहाँ पर,
योग करे हर बच्चा।
जग को जगाओ, सबको बताओ,
योग की अलख जगाओ,
योग भगाए रोग…

योग भगाए रोग,
जीवन को तुम महकाओ!

परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
उपनाम : “नोहरी”
पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग
माताजी का नाम : कांता देवी
अर्धांगिनी का नाम : माया देवी
जन्म दिनांक : १३/०७/१९९१
सम्प्रति : शिक्षक
शिक्षा : दो बार स्नातकोत्तर, बीएड
निवासी : गोरखाना तहसील नोहर ज़िला- हनुमानगढ़ (राजस्थान)
प्रकाशित रचनाएं : “समरसता के अग्रदूत” साझा काव्य संकलन मुख्य सम्पादक, “सृजन सागर के मोती” साझा काव्य संकलन उपसंपादक, “इंद्र का जाल” प्रकाशन ज़ारी… वर्तमान में विश्व हिंदी सृजन सागर मंच के बतौर अध्यक्ष
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *