Wednesday, September 9राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

स्वयंभू भगवानों से सवाल

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

थोड़ा देकर ज्यादा छीन लेते हो,
कम रहता है उसे बहुत गिन देते हो,
संवैधानिक हक़ को अहसान बताते हो,
गाहे-बगाहे इसे हर मंच से सुनाते हो,
हे तथाकथित स्वयंभू भगवानों,
नागरिकों को बेवकूफ न जानो,
जो खून-पसीना बहाकर टैक्स चुकाता है,
वो दो वक़्त की रोटी को तरसाया जाता है,
तुम देकर चंद टुकड़े मुफ़्त की खैरात के,
दावा करते हो जैसे पाल रहे हो कायनात के,
अपनी ही जेब से हम लुटते आ रहे हैं,
और तुम हर चौराहे पर ढोल बजा रहे हो,
हक़ मांगें तो लाठियां और जेल मिलती है,
तुम्हारी चौसर की बिसात पर ज़िंदगी ढलती है,
अब आँखों से ये भरम का पर्दा हटेगा,
तुम्हारी झूठी रहमतों का ये खेल मिटेगा,
ये देश किसी की बपौती या जागीर नहीं,
जनता ही लिखेगी अब अपनी तक़दीर नई,
उतर जाओ कुर्सी के झूठे गुमान से,
बात करो अब अदब और संविधान से,
वक़्त बदलेगा, ये बात तुम मान लो,
ऐ हाकिमों आवाम को अब पहचान लो।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *