Thursday, April 16राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जाल और सवाल

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

उनकी एक चूक
किसी के लिए पहाड़ बन जाती है,
और निर्दोष भी
अपना ही चेहरा छुपाता है।

क्यों नहीं समझते कुछ लोग
दूसरे की विवशता का भार,
क्यों उसकी आवश्यकता को
बना देते हैं दूरी की दीवार।

वो तो विश्वास के धागों से
आपके खेल में बंधा है,
यह आप सबकी जिम्मेदारी है
कि उसे न कहना पड़े-
“मेरा प्रश्न अब तक अनसुलझा है।”

यदि कोई आपके कारवां का सिपाही है,
तो उसकी थकान भी आपकी गवाही है,
आपकी दुनियादारी उसने भी निभाई है,
फिर क्यों उसकी पीड़ा पर चुप्पी छाई है?

अब तो सबकी कलम में
एक ही स्याही बहती है,
पर शब्दों के जाल में उलझी हुई
सच्चाई ही सबसे कम कहती है।

आपके दिखाए ख्वाबों के तंतु में
वो स्वयं को लपेट चुका है,
अपने ही हाथों से
फंसने का जाल बिछा चुका है।

तो बताओ
जब अपनी ही बनाई इस दुखद दशा में
वो तड़पता है हर पल,
तब अपने ही लोगों के बीच
किससे करे सवाल?

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *