Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, August 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गांव में घर को बसाना है

राशिका शर्मा
इंदौर मध्य प्रदेश

********************

शहर हुए पराए अब तो
गांव में घर को बसाना है
अपनी संस्कृति को फिर
एक बार अपनाना है
अपनेपन का जहां ठिकाना है
किसी से कलेश किसी से द्वेष रख
मन को नहीं सताना है
अबकी बार तो सीधे
प्रेम युक्त नगरी को जाना है
जहां डंड, दर्द,
कष्ट का प्रवेश निषेध है
दया भाव का
परिवेश जहां पर शेष है
अपनेपन की परिभाषा
जहां दिखाई जाती है
जहां मां बेटी को संस्कार
संस्कृति का मोल सिखाती है
जहां वेश भूषा साधारण
मां अपनी बेटी को पहनाती है
जहां बड़ों का आदर ना करने पर
छोटों को लज्जा आ जाती है
जहां जात पात का भेद नहीं हर
एक को इज्जत से फरमाया जाता है
हर भाई अपनी बहनों को
सच्ची झूठी बातों का ज्ञान कराता है
जहां बड़ी बहन को मात मानते
भाई पिता बन जाता है

परिचय :- राशिका शर्मा
पिता : सुदामा शर्मा
माता : मंजुला शर्मा
निवासी : इंदौर म.प्र
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमेंhindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *