Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दरदर का बना दिया जिसको

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच
********************

दरदर का बना दिया जिसको,
बेघर वो मजा चखाएगा।
धरने पर बैठा अब तक जो,
हलधर वो मजा चखाएगा।।

सर्दी की ठिठुरन से खेला,
मौसम का कहर बहुत झेला।
टप-टप टपका जो दर्दों का,
छप्पर वो मजा चखाएगा।।

खुरदरे वक्त के पत्थर ने,
नादानो धार जिसे दी है।
मिलते ही मौका देखोगे,
खंजर वो मजा चखाएगा।।

तूफान समेटे रहता है,
मत खेलो गहरे दिल से तुम।
उफना तो मातम पसरेगा,
सागर वो मजा चखाएगा।।

बच्चों की खुशियों के आगे,
हर बाधा बोनी होती है।
जो शपथ उठाई है उसका,
हर अक्षर मजा चखाएगा।।

जिद की सत्ता ने सड़कों पे,
इतिहास लिखा खूँ से अक्सर।
घायल दिल को जो चीरगया,
नश्तर वो मजा चखाएगा।।

अभिमान नहीं अच्छा होता,
उड़ने वालों ना भूलो ये।
पगड़ी जब जूतों में होगी,
मंजर वो मजा चखाएगा।।

कमजर्फ जिसे तुमने समझा,
पर काट अपाहिज कर डाला।
“अनंत” देखना तुम्हें कभी,
बेपर वो मजा चखाएगा।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
पता : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *