Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सुंदर मन है असली सुंदरता

ममता श्रवण अग्रवाल (अपराजिता)
धवारी सतना (मध्य प्रदेश)
********************

नही सौंदर्य की कोई परिभाषा
तरतीब रहे या बेतरतीब।
ये नजरिया होता है आँखों का
कोई दूर रहे या कोई रहे करीब।।

तन की सुंदरता से ज्यादा
प्यारी है मन की सुंदरता।
जब कोई मन से प्यार करे
तब नही दीखती है कुरूपता।।

ये निर्भर है भावों पर,
कि, भाव हमारे हैं कैसे
वही छबि हो मन में अंकित
हैं, हमने भाव बनाये जैसे।।

दिव्य गुणों के आगे कभी भी,
ठहर न पाये तन का रूप।
चाहे सँवारे या न सँवारे,
फर्क न कोई पड़े अनूप।।

माना, कि इस रूप की ज्योति
सब के मन को भाती है।
पर, जो होती सच्ची सन्दरता
बिन सँवरे, भी लुभाती है।।

अतः न होना चाहिये मान
रूप रंग का इस जीवन में।
जीवन की खुशबू बिखरे भाव से
इस बात को समझें अब मन में।।

परिचय :- ममता श्रवण अग्रवाल (अपराजिता)
निवासी – धवारी सतना (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *