Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

इंतजार हैं मुझें

डॉ. तेजसिंह किराड़ ‘तेज’
नागपुर (महाराष्ट्र)
********************

कशमकश हैं जिंदगी में
और उम्मीद की एक आश भी।
टूटकर मैं अभी बिखरी नहीं हूं
ना भूली मैं कोई तलाश भी।।

लम्हा तो हर कोई
जी लेता हैं
जिंदगी जीना सच
इतना आसान नहीं।
किसे हमसफर कहें
ये तो पता नहीं
दोस्त से भी समझना
कुछ आसान नहीं।।

दर्पण मन को भी अब
एक मनपसंद दर्पण
सा सखा चाहिए।
जिंदगी जीने के लिए
इस भीड़ में एक
हमदर्द सा दोस्त चाहिए ।।

दुनिया को समझनें का
ज्यादा हुनर नहीं हैं मुझमें।
मैं कहीं लड़खड़ा ना
जाऊ इस जहां में
आकर कोई इन
हाथों को थाम ले
ऐसा सच्चा एक
दोस्त चाहिए।।

अपनों से गिला नहीं
हैं मुझें जिंदगी में
बस किस्मत में लिखा
एक साथ चाहिए।
मैं समझ सकूं
उस नादा मन को
उस दोस्त में मुझें
वो खुदा चाहिए।।

पता हैं मुझें हर
मोड़ पर नजरें गड़ी हैं
नजरों से बचा सके
वो हमसफर चाहिए।
मैं उत्सुक हूं कोई
आवाज दे कहीं से
उस आवाज की मुझें
एक झलक चाहिए।।

ये जिंदगी भी कितनी
अजीब एक पहेली हैं मेरी।
प्रश्न तो कई हैं मेरे
मन में आज भी
मुझें उत्तर नहीं जिंदगी
का पूरा समाधान चाहिए।।

लोग क्या कहेगें
और क्या सोचेगें
फर्क नहीं पड़ता
मुझें कोई।
जिंदगी को पुन:
संवार दे मेरी
ऐसी सोच से जुड़ा
एक दोस्त चाहिए।

मैं इसी उम्मीद में
जी कर अब रोज संवरती हूं।
शब्दों से जुड़ी सुंदरता का
मैं दर्पण बनती हूं।
मन को सुकून दे जाएं
कोई मुझें
ऐसी गजल का रोज
इंतजार करती हूं।

आकर कोई हाथ
थाम ले मेरा
इसी उम्मीद में
रातें गुजार लेती हूं।
भ्रम हैं या कोई
सच्चाई पता नहीं मुझें
इन्हीं लम्हों में
जिंदगी संवार लेती हूं।

पता नहीं कब
कौन दस्तक देगा
दरवाजें पर खड़े
इंतजार हैं मुझें ।
बदलतें मन को
और बहकतें दिल को
कई वर्षों से रोज
इंतजार हैं मुझें ।।

परिचय :- डॉ. तेजसिंह किराड़ ‘तेज’
मूल निवासी : अमझेरा, जिला धार (म.प्र.)
जन्म दिनांक : १२/११/१९६६
शिक्षा : एम.ए.,एमफिल, पीएच.डी
* वरिष्ठ पत्रकार व राजनीति विश्लेषक
* शिक्षाविद्‌
* भूगोलवेत्ता
* पीएचडी शोध सुपरवाईजर
* कवि, कहानीकार व लेखक
सम्प्रति : (सहायक कुलसचिव ) नागपुर (महाराष्ट्र)
सम्मान : ग्राम गौरव अवार्ड, समाज रत्न सम्मान, समाज भूषण अवार्ड, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, प्रखर प्रवक्ता सम्मान, साहित्य रत्न और साहित्य भूषण सम्मान, यंग ज्याग्राफर्स अवार्ड, क्रांतीकारी लेखक सम्मान, उत्कृष्ट मंच संचालक सम्मान, शब्द अलंकरण सम्मान, सरस्वती मानस सम्मान, उत्कृष्ट समाज सेवक सम्मान आदी सम्मान से सम्मानीत।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *