Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन के साथ हुआ।

https://youtu.be/cOjgLTy7DhY

इंदौर। हिन्दी दिवस के सुअवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा दिनांक ८ सितम्बर से दिनांक १४ सितम्बर तक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, आज सप्ताह के प्रथम दिवस पर शुभारम्भ समारोह, सम्मान समारोह, व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तहत १००८ परमपूज्य महामंडलेश्वर श्रीदादूजी महाराज (महंत श्रीगजासीन शनि मंदिर इंदौर) के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता का निर्वहन प.पू. श्रीदादूजी महाराज ने किया वहीँ मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के जिला अध्यक्ष (इकाई धार) श्रीशरदजी जोशी “शलभ”, व विशेष अतिथि श्रीमती मनोरमा जोशी (इंदौर) मंच को सुशोभित कर रहीं थीं। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के संस्थापक एवं हिन्दीरक्षकडॉटकॉम के सम्पादक पवन मकवाना (हिन्दी रक्षक) एवं हिन्दीरक्षकडॉटकॉम की प्रधान सम्पादक डॉ.दीपमाला गुप्ता ने किया। अतिथि उद्भोदन के पश्चात गाजियाबाद की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उपासना दीक्षितजी की पुस्तक “मन के मोती” एवं सुश्री हेमलता शर्मा “भोली बेन” आगर (इंदौर) की मालवी भाषा में अनुवादित पुस्तक “किनारा की खोज- अपनों मालवो भाग-२” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सरला मेहता, मनोहर वर्मा “मधुर”, श्रीमती आशा जाकड़, श्रीमती मालती खलतकर, धैर्यशीलजी येवले, धीरेन्द्रजी जोशी का सम्मान शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया। सभी अतिथियों ने अपने उद्भोदन में राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए इसी तरह हिन्दी भाषा की सेवा में निरंतर लगे रहने का आशीर्वाद प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन अपनी ओजस्वी वाणी में धारा प्रवाह कविताओं के साथ श्रीमती अर्पणाजी तिवारी ने किया और कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं दर्शकों में ओज भर दिया व कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद दिए। अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी हिन्दी रक्षकों का आभार हिन्दीरक्षकडॉटकॉम की प्रधान सम्पादक डॉ.दीपमाला गुप्ता ने माना।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *