Friday, July 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कौन यहाॅं है साथ

निज़ाम फतेहपुरी
मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
********************

(दोहा उर्दू छंद)

इतना ग़ुरुर मत करो, कौन यहाॅं है साथ।
सब मरने के बाद में, छूकर धोते हाथ।।

जीवन तो इक वहम है, कर्मों का है खेल।
सच तो है बस मौत ये, दुनिया है इक जेल।।

कर्म सही तो सब सही, पटरी पर है रेल।
बुरा भला कोई नहीं, क़ुदरत का सब खेल।।

वैद्य डॉक्टर को यहाॅं, सब कहते भगवान।
कुछ सौदागर लाश के, बेच रहे ईमान।।

हिम्मत सब में है नहीं, सच कहने की बात।
सच को सच कहता वही, जो सच पर दिन रात।।

आज यहाॅं तो कल वहाॅं, जग में फिरे फ़क़ीर।।
अच्छे दिन के आस में, नैनन बरसे नीर।।

सच से फ़ुर्सत है नहीं, कैसे बोले झूठ।
उसकी दुकान झूठ की, धन्था है मत रूठ।।

फ़रियादी अब कर रहे, क़ातिल से फ़रियाद।
बुज़दिल इतना मत बनो, सब कुछ हो बर्बाद।।

राजा अच्छा है वही, कर जो करे मुआफ़।
भेद-भाव भी मत करे, सही करे इंसाफ़।।

सजा ज़िना-बिल-जब्र की, फाॅंसी मिले कठोर।
मौत डरे जब मौत से, देख मौत का शोर।।

परिचय :- निज़ाम फतेहपुरी
निवासी : मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) भारत
शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित हैं।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *