Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

महिमा

महेश बड़सरे राजपूत इंद्र
इंदौर (मध्य प्रदेश)

********************

सच है तेरी लज्जा – मर्यादा भी, नारी तेरा हथियार है ।
उद्देश्य निकलने का घर से, प्रथम देहली से तू बोलना।।

जब भी अवसर आये, अवगुण या आसुरी वृत्ति हो।
प्रकट होता शक्ति अवतार, भीतर अपने टटोलना ।।

नहीं अरी कोई तेरा, तू सबको देती प्रेम है।
हृदय के विशाल महलों से, घृणा के ताले खोलना।।

घर के संस्कारों का, सच्चा दर्शन होता वाणी से ।
स्फुटीत होने वाले शब्दों को, पहले काँटे पर तोलना ।।

समर्पण संतोष भाव, दिया प्रभु ने तुझको सहज ।
थोड़ा मिला ज्यादा मिला, सीखा तुने स्वीकारना।।

असीम गुणों का और भी, तुझमे अमित भंडार माँ।
निज संतती को देना, और, कहना इसे संभालना ।।

परिचय :- महेश बड़सरे राजपूत इंद्र
आयु : ४१ बसंत
निवासी :  इन्दौर (मध्य प्रदेश)
विधा : वीररस, देशप्रेम, आध्यात्म, प्रेरक, २५ वर्षों से लेखन
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *