Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मोहब्बत भी इबादत है

ऋषभ गुप्ता
तिबड़ी रोड गुरदासपुर (पंजाब)
********************

उसकी नजरों ने छू लिया
पहली दफा जब उसे देखा था
वो ख्वाब है या हक़ीक़त
उस रात इस उल्झन में डूबा था,
तकते रहे उसकी राहें ये पन्ने भी
डलती हूई शामों को उससे
मिलने का इंतज़ार था
हर मौसम ज़िन्दगी का
सुहाना हो गया
इन रातों को भी उससे
मिलने का खुमार था,
शाम जलने लगी उसके नूर से
खूबसूरती का मंज़र
जन्नत से कम नहीं था
वो पल शायद ही मैं लिख पाता
उसे सजाने के लिए इस
शायर के पास कोई रंग नहीं था,
उसके हर पहलू में खोया रहूँ
उसकी हर एक अदा में
मुझे सुकून मिलता है
उससे मिलकर ये जाना मैंने
कि हक़ीक़त में चाँद
कितना खूबसूरत लगता है,
उसका मुस्कुराना मेरे
दिल को राहत देता है
ज़िन्दगी जीने का
जरिया देता है

बेवजह ही अब
मुस्कुराता रहता हूँ
हर पल उसके ख्याल में
बिताना मुनासिब लगता है
मेरी मोहब्बत की आशीमा
का मुझे खुद अंदाज़ा नहीं
उससे इश्क़ करना भी
अब इबादत लगता है
खिल चुकी है कलियाँ अब
मेरे घर के आँगन की
उस हमसफर के साथ अब
हर सफर सुहाना लगता है।

परिचय :- ऋषभ गुप्ता
निवासी : तिबड़ी रोड गुरदासपुर (पंजाबप्रदेश)
घोषणा पत्र :  मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *