Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कलम का सिपाही

शैल यादव
लतीफपुर कोरांव (प्रयागराज)
********************

जन्म इकतीस जुलाई अट्ठारह सौ‌ अस्सी।
जन्मस्थल उत्तर प्रदेश के लमही जिला काशी।।

माता‌ थी आनंदी पिता थे अजायब राय।
धनपत राय बचपन का नाम उर्दू में नवाब राय।।

अमृत राय पुत्र का नाम पत्नी का शिवरानी।
लिखकर चले गए लगभग तीन सौ कहानी।।

कहानियों का संग्रह है ‘मानसरोवर’ नाम से।
प्रसिद्धि उनकी विश्व में लेखन के काम से।।

बनारस से निकालते थे वे पत्रिका ‘हंस’।
लेखन में अब तक चल रहा है इनका वंश।।

‘बड़े भाई साहब’ पढ़ा पहुंचे जब अष्टम् में।
दो बैलों की कथा पढ़ी आ गये जब नवम् में।।

फटे जूते के बहाने मौका मिला दशवीं में।
ईदगाह पढ़ने का मौका मिला ग्यारहवीं में।।

‘प्रेमचंद घर में’, ‘कलम का सिपाही’ की कहानी।
पत्नी और पुत्र ने लिख डाला उनकी जीवनी।।

गद्य की विधाओं में उनकी बहुत पकड़ थी।
नम्र थे विनम्र थे ‌उनमे बिल्कुल नहीं अकड़ थी।।

कहा जाता है इन्हें ही उपन्यासों का सम्राट।
लेखन के क्षेत्र में इनका व्यक्तित्व बहुत विराट।।

गोदान में लिख दिया किसानों की महागाथा।
उपन्यासों को पढ़ने के बाद नत हो जाता माथा।।

उन्नीस सौ सैंतीस में वे चले गए परलोक।
पर उनका साहित्य रहेगा सदा इस लोक।।

परिचय :- शैल यादव
निवासी : लतीफपुर कोरांव (प्रयागराज)
सम्प्रति : शिक्षक- जीआईसी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *