Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मेरी कलम

सुमन मीना “अदिति”
दिल्ली

********************

मेरी कलम मन के भावों का इंद्रधनुष बनाती है,
दिल की आवाज़ को ये दुनिया तक पहुँचाती है।

मेरी कलम हर अहसास को स्याही में उतारती है,
इस जिंदगी की कहानी को पन्नों पर संवारती है।

मेरी कलम खुशी के रंगों से ज़िंदगी को सजाती है,
तो कभी गम के आँसुओं से भीग जाया करती है।

मेरी कलम देशभक्ति की भावना का गीत गाती है,
कभी दर्द कहती, कभी सच्चाई उजागर करती है।

मेरी कलम भावों की गहराई शब्दों में पिरोती है,
लवजों में अपने यह इश्क के फंसाने लिखती है।

मेरी कलम समाज सेवा में अपना सार लगाती है,
सत्य की मशाल बन अन्याय का विरोध करती है।

मेरी कलम ज़ुबान बनके दिल का हाल सुनाती है,
अपनी लेखनी शक्ति से कालजयी गाथा रचती है।

मेरी कलम एक साथी है जो हमेशा साथ रहती है,
मन के मेरे उतार-चढ़ाव को ये बखूबी समझती है।

परिचय – सुमन मीना “अदिति”
निवासी : दिल्ली
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *