Sunday, April 26राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मुड़ता कलम का रुख

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

परेशां अरमानों का रुख मोड़ दिया,
कलम का वो निर्भीक दौर ही छोड़ दिया,
सच की स्याही अब बोझिल लगने लगी,
इसलिए झूठ का सहारा थाम लिया।

झूठ लिखो तो वाह-वाह के फूल खिलें,
सच लिखो तो शब्दों के कंठ ही सिलें,
इतना भारी हो गया है झूठ का ताज,
सच दम तोड़े, नीचे गिरते ही मिलें।

हाथी अब हवा में उड़ने लगे हैं,
बाज़ों के पर भी झुकने लगे हैं,
थूकों से लड्डू बंधने लगे जहां,
वहां सच के दीप भी बुझने लगे हैं।

झांसे की चादर में लिपटी हकीकत,
विज्ञापन ही बन बैठा है अब इबादत,
जीवन की राहों में भ्रम का ये जाल,
सपनों को सच मान खोती है चाहत।

चांद को धरती पे लाने की बातें,
हर आका करता है मीठी सौगातें,
पर इन मीठी बातों के नीचे दबकर,
सांसें भी पूछें- कहाँ हैं हकीकतें?

जैसे-तैसे पटरी पर आती जो जिंदगी,
ऐलानों की आंधी में डगमगाती बंदगी,
अब हर घोषणा में डर का ही रंग है,
सच की जुबां भी हो गई है बंदगी।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *