Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, August 5राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नारी शक्ति

बाल कृष्ण मिश्रा
रोहिणी (दिल्ली)
********************

नारी तू शक्ति है, श्रद्धा सुमन भक्ति है
तू गौरी, तू लक्ष्मी, तू सरस्वती है।।

तू करुणा है, तू ममता है, तू जननी है, तू माया है
तू शक्तिस्वरुपिणी दुर्गा, सत्यस्वरुपिणी राधा है।।

तू भाव है, तू भावना है, तू लज्जा है, तू सज्जा है
तू नंदिनी, तू कामिनी, तू सद्गुण वैभव शालिनी है।।

तू इत्र है, तू मित्र है, तू चित्र है, तू चरित्र है
तू दृष्टि, तू चेतना, तू सृष्टि, तू बंदना है।।

मीरा की भक्ति तुझमें, मां अहिल्या का धैर्य
पद्मावती सी साहस तुम में, लक्ष्मीबाई का शौर्य।।

तेरे ज्ञान से है जीवन तेरे कर्मो से है पहचान
ऋृणी रहेगी ये धरती तू है हाड़ी रानी का बलिदान।।

परिचय :- बाल कृष्ण मिश्रा
निवासी : रोहिणी, (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *