Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

इस चांदनी रात की चादर में

शोभा रानी
खूंटी, रांची (झारखंड)
********************

कुछ बर्फ सी बिखरने लगती है…
इस चांदनी रात की चादर में….
एक ख्वाब सा लगने लगता है..
यह लाल रंग सा इश्क लिए…
मन शोर शराबा करता है …
फिर एक खामोशी सी छा जाती है…
कैसे बताऊं ए ग़ालिब तुझे मैं…
तन्हाइयो मैं खामोशी जान ले जाती है….
कुछ बर्फ सी बिखरने लगती है…
इस चांदनी रात की चादर में…
वह मेरा ख्वाब उलझता जाता है..
फिर यह इश्क बिखर सा जाता है…
ओस की इन बूंदों के तले …….
वह पत्थर सा जम जाता है ….
फिर से पिघल के बहने को…..
उस भोर की सुनहरी रोशनी में…
कुछ बर्फ सी बिखरने लगती है…
इस चांदनी रात की चादर में…
फिर खामोशी से निंदिया में …
तेरा अक्स कुछ कह जाता है…
चुरा के फिर मेरी नींदों को…
पलकों को सहलाता है…
दर्द भी यही मेरा मर्ज भी यह…
कुछ बर्फ सी बिखरने लगती है…
इस चांदनी रात की चादर में…
अब बोल ही दूं तुझे मैं जिंदगी…
मुझे तन्हाई कैसे रास आती है…
बिखरे हुए से कुछ पन्नों में …
अपनी जुबान फिसल सी जाती है …
दिल के हजार खयालों में से ….
बस कुछ लफ्ज़ लिख कर जाती है …
कुछ बर्फ सी बिखरने लगती है…
इस चांदनी रात की चादर में…

परिचय :- शोभा रानी
निवासी : खूंटी, रांची (झारखंड)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *