Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारें में किया जागरूक

* चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में बाल अधिकारों के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारें में किया जागरूक।

* बाल विवाह मुक्त भारत अभियान क़े अंतर्गत उपस्थित प्रतिभागियों कों “बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006” की जानकारी साँझा की।

चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के बच्चों, अध्यापकों ब अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने की व शिविर मे उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया। आज क़े जागरूकता कार्यक्रम मे जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और शिविर मे मौजूद प्रतिभागियों कों बाल शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं संरक्षण पर जागरूक किया और बाल कल्याण क़े लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला स्वास्थ्य, संरक्षण एवं सशक्तिकरण पर अपने बहुमूल्य विचार साँझा किये। कार्यक्रम मे विशेष अतिथि क़े रूप मे बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप बग्गा जी उपस्थित रहे व सर्किल पर्यवेक्षक नीलकंमल व नीतू देवी ने भीं शिविर मे अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।
आज के कार्यक्रम मे बच्चों के साथ विकास चौधरी, पंकज कुमार, नवनीत वालिया, डॉ. राजीव डोगरा, अनिल कुमार, वीना, शिल्पा, बेबी, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार अध्यापको ने भी भाग लिया। कार्यक्रम मे चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल भिक्षाबृति, बाल यौन शोषण, घरेलु हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना व शारीरिक दंड बारे जागरूक किया ब इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्राबधान है उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहे ब अनजान लोगों से कभी लिफ्ट न ले और न ही कोई गिफ्ट ले। सब लड़कियों को सचेत किया कि अनजान लोगो से मेल जोल न बढ़ाये, अगर आपके आस-पड़ोस या घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है पीछा करता है या आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है या मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दिशा गुप्ता ने महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर, महिलाओं क़े साथ दहेज़ प्रताड़ना एवं घरेलु हिंसा आदि विषयों पर बने कानूनी प्राबधानों पर जानकारी दी। कार्यक्रम मे लगभग 190 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *