
आशा जाकड़ ‘आस’
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
चैत्र मास शुक्ल पक्ष शुभ नवमी आई,
मध्यान बारह बजे शुभ समाचार लाई।
अवनि से अंबर तक खूब पुष्प है बरसाई।
रामजन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।।
रानी कौशल्या गोदी में ललनवा सुलाएं
राजा दशरथ सिरहाने खड़े मंद मुस्काए
कैकेई और सुमित्रा उनको दे रहे बधाई।
राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छांई।।
सखियांँ आवें, ताली बजा मंगलाचार गावें
ढोलक बजाकर, हर्षित बधाई गीत गावें।
नृप दशरथ बाँट रहे थाल भर-भर मिठाई।
राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।।
समाचार सुन वशिष्ठ जी राजमहल आए
राम की जन्म-कुंडली सबको सुनवाएं।
हर्षित राजा वशिष्ठजी के चरणन पुजाई।
राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।।
अयोध्या में सर्वत्र ढोल-ताशे बज रहे,
घर-घर ढोलक, झांझ-मजीरे बज रहे।
राजमहल द्वारे बज रही तुरई-शहनाई।
राम जन्म भयो अवध खुशियांँ छाई।।
बंदनवार सज रहे, मंगल दीप जल रहे,
सर्वस्त्र दान दक्षिणा और भंडारे चल रहे।
वितरित हो रही खूब माल और मिठाई।
राम जन्म भयो अवध में खुशियाँ छाई।।
परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका)
शिक्षा – एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड.
जन्म स्थान – शिकोहाबाद (आगरा)
निवासी – इंदौर (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय – सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका
प्रकाशन कृतियां – तीन काव्य संग्रह – राष्ट्र को नमन, नये पंखों की उड़ान, हमारा कश्मीर
कहानी संग्रह – (अनुत्तरित प्रश्न), एक निबंध पुस्तक सिंहस्थ महोत्सव २०१६
उपलब्धियाँ – काव्य गोष्ठियों में नियमित पाठ, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित लगभग ५० पुस्तकों मे कहानी कविताओं व समीक्षाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी व दूरदर्शन पर काव्य पाठ।
सम्मान – सरल अलंकरण (इन्दौर), राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा हिंदी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (शिलांग), मानद उपाधि राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान (इलाहाबाद) नारी अस्मिता सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान मैं हूँ बेटी सम्मान (लखनऊ), मगसम प्रतिभा स्वर्ण सम्मान (दिल्ली) अन्तरा शब्द शक्ति सम्मान, महारानी लक्ष्मीबाई मैमोरियल सम्मान, काव्य रंगोली मातृत्व सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, विश्व शांति सम्मान आदि।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻





















