Sunday, June 28राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गुरुजनों की याद आती वाणी

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

बचपन में पढ़ते वक्त,
गुरूजी रहते रोज साथ
कहते थे, पढोगे मन से,
जीवनभर रहेगी बातें याद।।
गुरुजी के मुखारबिंद से
निकलते है ज्ञान के
अनमोल वचन,
ज्ञान की घुंटी पिलाकर
सुनते रहे गुरूवचन
बचपन के दिन याद करें
याद आते अनमोल वचन,
बच्चो सदैव याद रखना
अनमोल महानवचन,
गुरुजन के आजीवन
अनमोलवचन
ये है सच्चे धन, आते है याद,
कहते रहे गुरुजी,
भूलना कभी नहीं
ज्ञान की मूलबात,
हमेशा संग रखना
अनमोल बात
अटके जब जीवन में
जब कोई काज
करना लेना गुरुजी की
बातें दिल से याद,
विपत्ति में गुरुदेव की
हो न हो आती है
कही बात की याद,
कहते सदैव गुरुजी,
माता पिता, गुरुजनों
परिवारजनों कुटुम्बजनों, और
आत्मीयजनों से
सदैव बनाये रखो प्रेम
सदभाव व्यवहार और
रखना सदैव आपसी
अपनापन, स्नेहप्यार,
मुलाकात बनाये रखो
ऐसे मजबूत रिश्ते,
अनुभव करते रहोगे,
निभ जायेंगे
सदैव सच्चे रिश्ते,
रिश्ते है मजबूत
जीवन के हथियार,
रखते रहना सदैव
स्नेहप्रेम प्यार,
मौके पर हंसी
ठहाके लगाएं,
खुशहाली के
मिलजर करो काज
संग कर समन्वय की बात
निभाये सदैव दुःख सुख में
सहभगिता बनाये ताजा याद,
करें गुरुजी की आज्ञा का पालन
समझे अनुसरण करें कही बात
करते रहे सदैव गुरुदेव को याद,
अतीत के सुनहरे गुरुदेव संग
बीते अनमोल पल
सदैव रखना याद
खुशियों में रहे
अनमोल हर पल पल
उनको जीवन म
खरा उतारने में
लचीलापन न रहें
मजबूत बने बात,
गुरुजी की वाणी
रखो नहीं नादानी,
भेदभाव त्यागकर
प्रेम की डोर के मस्त पल,
बनाएं गुरुजनों की
अनमोल वाणी

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *