Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

ये पल ये दिन तुम याद रखना यारो

मनमोहन पालीवाल
कांकरोली, (राजस्थान)
********************

ये पल ये दिन तुम याद रखना यारो
हम रहे ना रहे खयाल रखना यारो

एक पल का भरोसा हमारा नहीं
सपना मेरा तुम संभाल रखना यारो

कोई कब तुमसे अलविदा कह जाए
ख़ुदा के लिये तुम तैयार रखना यारो

गीत खुशियों के गाकर तुम अपने
दिल मे सपना संभाल रखना यारो

दुखी न हो कोई मुफ़लिसी में कोई
गीरे न ऑसू तुम रूमाल रखना यारो

विश्व हमारे चरण छूए यूगो यूगो तक
हाथो मे ऐसा तुम चराग रखना यारो

स्नेह हो अपनत्व हो जीवन तत्व हो
सब के प्रती हृदय दयाल रखना यारो

गम की आग मे जल न पाए कोई भी
अपनी राहो मे ऐसी चाल रखना यारो

कत्ल न हो पाएं अपनी नज़र से यारो
ऑखो मे ऐसी जलाल रखना यारो

सर्वेभवन्तूसूखीन की भावना लिये हो
सदा साथ ऐसी मिशाल रखना यारो

आज मिलकर इक संकल्प ले ‘मोहन’
संकोच का,तुम न सवाल रखना यारो

परिचय :- मनमोहन पालीवाल
पिता : नारायण लालजी
जन्म : २७ मई १९६५
निवासी : कांकरोली, तह.- राजसमंद राजस्थान
सम्प्रति : प्राध्यापक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *