Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

यादों से एक याद चुन लिया है

प्रमेशदीप मानिकपुरी
भोथीडीह, धमतरी (छतीसगढ़)
********************

वक्त के धुप मे चलते-चलते हुये
उष्ण से नित जलते-जलते हुये
सफर मे तेरा साथ चुन लिया है
यादों से ही एक याद चुन लिया है

तू ही इबादत और मोहब्बत मेरी
तू ही दरकार और सरकार मेरी
मैंने वही एक प्रसून चुन लिया है
यादों से ही एक याद चुन लिया है

मधुरस से सराबोर हो ये जीवन
जैसे संगीत से बना हो नया धुन
एकान्त के लिए धुन चुन लिया है
यादों से ही एक याद चुन लिया है

सजदे के लिए रब चुन लिया है
रब को अपना सब चुन लिया है
जीवन में नई कहानी बुन लिया है
यादों से ही एक याद चुन लिया है

सुकून के लिए एकांत चुन लिया
अपने लिए खुद कांटा चुन लिया
नवीन ताना-बाना बुन लिया है
यादों से ही एक याद चुन लिया है

परिचय :- प्रमेशदीप मानिकपुरी
पिता : श्री लीलूदास मानिकपुरी
जन्म : २५/११/१९७८
निवासी : आमाचानी पोस्ट- भोथीडीह जिला- धमतरी (छतीसगढ़)
संप्रति : शिक्षक
शिक्षा : बी.एस.सी.(बायो),एम ए अंग्रेजी, डी.एल.एड. कम्प्यूटर में पी.जी.डिप्लोमा
रूचि : काव्य लेखन, आलेख लेखन, विभिन्न कार्यक्रम में मंच संचालन, अध्ययन अध्यापन
कार्य स्थल : शासकीय माध्यमिक शाला सांकरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *