Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

शीतल मंद पवन के झोंके

प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************

शीतल मंद पवन के झोंके,
मन आह्लादित कर देते है।
गर्मी से राहत दिलवाकर,
तन में ऊर्जा भर देते हैं।
शीतल मंद …

परमेश्वर है बड़ा दयालु,
सृष्टि का पोषण करता है।
जाड़ा, गर्मी और वर्षा से,
कृषकों को वो तृप्त करता है।
धूप,हवा और जल पीने मिट,
हम निः शुल्क प्राप्त करते है।
शीतल मंद …

सृष्टि का वो सृजनहार है,
और वो ही पोषण करता है।
पर मनुष्य है बड़ा स्वार्थी,
वो अनुचित शोषण करता है।
करे सभी का हित परमेश्वर,
हम प्रतिदिन विनती करते है।
शीतल मंद …

ईश्वर है करुणा का सागर,
वो हरपल करुणा करता है।
कोई जीव न भूखा सोए,
इसकी वो चिंता करता है।
जिसपल शरणागत हो पाते,
हम उसका दर्शन करते हैं।
शीतल मंद …

परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *