Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हम बलिया वाले बागी है

आनंद कुमार पांडेय
बलिया (उत्तर प्रदेश)
********************

है वीर भूमि है अमर भूमि,
है अमर यहाँ की गाथा।
लगता है अपने हाथों से ,
इसे सृजित किए हैं विधाता।।
मेरा जन्म हुआ उस धरती पर,
जहाँ जन्मे ऋषि मुनि त्यागी हैं।
हम बलिया वाले बागी हैं।।

मेरे बगावती तेवर हैं,
हम जुल्म नहीं सह सकते हैं।
हैं शेर-ए-दिल बलिया वाले,
करते हैं वही जो कहते हैं।।
फौलाद भरे हैं सिने में,
नश-नश में ज्वाला जागी हैं।
हम बलिया वाले बागी हैं।।

यही भृगु,वाल्मीकि,परासर,
महा ऋषि की तपोभूमि।
कोसल साम्राज्य का हिस्सा भी,
है ऐतिहासिक युद्ध भूमि।।
सन् 47 से पाँच साल,
पहले हीं मिली आजादी है।
हम बलिया वाले बागी हैं।।

नफरत का बीज न बोना है,
बस नेक इरादें रखना है।
हो गांव-गांव विकसित अपना,
सच बोलने से नहीं डरना है।।
मत राजनीति के पलड़े पर,
तोलो हमने ये ठानी है।
हम बलिया वाले बागी है।।

यहाँ गंगा की निर्मल धारा,
सरयू का प्यारा तट भी है।
आनंद कलम की गूंज यहीं,
यहीं वीरों का जमघट भी है।।
यहीं चैन,खपड़िया ,स्वामी जी,
जैसे ऋषि मुनि बैरागी हैं।
हम बलिया वाले बागी है।।

परिचय :- आनंद कुमार पांडेय
पिता : स्व. वशिष्ठ मुनि पांडेय
माता : श्रीमती राजकिशोरी देवी
जन्मतिथि : ३०/१०/१९९४
निवासी : जनपद- बलिया (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है इस अवसर पर आप को प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना लिंक को टच कर पढ़ने का कष्ट कर प्रोत्साहित करेंगे एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करेंगे …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *