Tuesday, August 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

वीर सपूत

प्रीतम कुमार साहू ‘गुरुजी’
लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़)
********************

आजादी के वीरों सपूतों का,
आओ यश गान करें!
श्रद्धासुमन अर्पित कर,
उनका हम सम्मान करें !!

कतरा-कतरा खून देकर,
जो देश बचाया करते है..!
ऐसे वीर सपूतों का,
हम सब यश गाया करते है !!

घर से दूर सरहद में रहकर,
देश का गान करते है!
सर्दी, गर्मी, बरसात सहकर,
तिरंगे की मान रखते है !!

दुश्मनों से लड़ते-लड़ते,
जो वीर गति को पाते है!
ऐसे वीर सपूत जग में,
मरकर अमर हो जाते हैं..!!

आओ मिलकर देशहित में,
कुछ अच्छा काम करें!
पेड़ लगाकर धरती में,
वीरों के हम नाम करें..!

राष्ट्रहित में मर मिटने को
जीवन अर्पण करते है !
ऐसे वीर सपूतों का हम,
शत-शत वंदन करते है..!!

परिचय :- प्रीतम कुमार साहू, गुरुजी (शिक्षक)
निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *