Tuesday, October 13राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

ओ भारत के वीर जवानों

डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)

********************

ओ भारत के वीर जवानों
ये देश तुम्हारे साथ है
अब विश्व तुम्हारे साथ है
ओ भारत के वीर जवानों
ये देश तुम्हारे हाथ है
तुमपर हमको नाज है
तुम भारत की लाज हो
तुम भारत की लाज हो।।

तुमसे उन्नत खड़ा है हिमगिरि
प्रेरित हैं गंगा की लहरी
तुम भारत की तस्वीर मनोहर
भारत के‌ हो वीर धरोहर
तुम भारत के रक्षक प्रहरी
तुम भारत के रक्षक प्रहरी।।

तुम्ही बने हो देश की धड़कन
तुम भारत के मान के रक्षक
देश के हो सम्मान के रक्षक
सशक्त भारत की आत्मा
संस्कृति के तुम संरक्षक
संस्कृति के तुम संरक्षक।।

तुम्ही प्रताप की तलवार
तुम्ही शिवा की हो ललकार
रानी लक्ष्मी की संतान
तात्या टोपे का अभिमान
आदर्श तुम्हारा मर्यादा
गीता के तुम ज्ञान हो
भारत के वीर जवान हो
भारत के वीर जवान हो।।

नोट- मैंने स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को टीवी पर सुना था कि ‘सरकार से एक रुपया जाता है तो उस व्यक्ति तक १० पैसे पहुंचते ‌हैं।

परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका)
शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी.एच.डी. भाषाविज्ञान
सर्टिफिकेट कोर्स : फ़्रेंच व गुजराती।
सम्प्रति : आप राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच अमेरिका शाखा की अध्यक्षा है।
पुनः मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं तथा प्रायः देश भक्ति की कविताएं लिखती हूं जो कि समय की‌ मांग भी‌ है। आजकल देशभक्ति लुप्तप्राय हो गई है। इसके पुनर्जागरण के लिए प्रयत्नशील हूं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *