Saturday, October 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गणपति उत्सव

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

गणपति उत्सव सुख लिए,बाँट रहा आनंद।
मंगलकारी काज हर, अशुभ राह हर बंद।।

गणपति जी की साधना, करते हैं जो नित्य।
उनका जीवन हर समय, दमके ज्यों आदित्य।।

सुख मिलते हर भक्त को, और सदा वरदान,
प्रथमपूज्य की कृपा से, जीवन में लालित्य।।

गणनायक आये जगत, ले उत्सव को संग।
अमन-चैन के खिल गए, जग में चोखे रंग।।

अंतर्मन में चेतना, दमक रहा उजियार।
गणपति जी का आगमन, भाग रहा अँधियार।।

रिद्धि-सिद्धि के संग में, रहें गजाननराज।
मात-पिता के मान की, नित चोखी आवाज़।।

गणपति पूजन हो रहा, मंगलकारी भाव।
प्रथमपूज्य हे देव तुम, देना सच का ताव।।

सदा बनाते ईश तुम, सबके बिगड़े काज।
चमत्कार फिर से करो, सिद्धिविनायक आज।।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻😊💐💐💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *