Saturday, October 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

श्री पार्वती शक्ति तांडव स्तुति

बाल कृष्ण मिश्रा
रोहिणी (दिल्ली)
********************

जयति महाशक्ति स्वरूपा,
शिव-हृदय-विहारिणी,
प्रलय-काल-नृत्यातुरा,
दनुज-वंश-विदारिणी।
डमरू-ध्वनि-संग थिरकती,
चरण-चाप-कंपित-धरा,
त्रिलोकी-वंदिता माता,
आदि-शक्ति करुणामयी, जगदुद्धरा।

रण-चंडी रूप धरे,
नयन-अग्नि झलकावती,
मुंडमाल कंठ सोहे,
खड्ग-हस्त चमकावती।
तांडव-लय-बद्ध पग,
घुँघरू रुनझुन बाजत,
भक्त-रक्षण-हेतु माँ,
विकराल रूप साजत।

सौम्य रूप गौरी तुम,
तुम्हीं महाकाली विकट,
शरण आए भक्त के,
संकट हरतीं तुम तुरंत।
सृष्टि-स्थिति-विनाश की,
तुम्हीं आद्या मूल हो,
नमन तुमको जगदंबे,
तुम ही सिद्धि-अनुकूल हो।

हुंकार उग्र प्रचंड माते!
शत्रु-दल थर-थर काँपता,
तेज ओजस्वी देख तेरा,
काल भी पग नापता।
अरि-कंठ-विदारण खड्ग चमके,
असुर-मस्तक डोलते,
जो बढ़े सुत की ओर कुदृष्टि,
प्राण उसके बोलते।

परम पावन सौम्य गौरी!
अंचल में अमृत धार है,
‘बाल कृष्ण’ की पुकार पर,
बहती करुणा अपार है।
ऋद्धि-सिद्धि नव-निधि दे,
मिटातीं सब क्लेश को,
शीश नवाए ‘मिश्रा’ माँ!
हर लो सकल द्वेष को।

॥इति श्री पार्वती शक्ति तांडव स्तुति सम्पूर्णम्॥

परिचय :- बाल कृष्ण मिश्रा
निवासी : रोहिणी, (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *