Saturday, October 24राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सबसे ऊपर संविधान

बाल कृष्ण मिश्रा
रोहिणी (दिल्ली)
********************

हाथ में तिरंगा, दिल में वतन,
कर देंगे गद्दारों को दफन।

तिरंगा हाथ में, आग दिल में है,
भारत का हर युवा अब महफिल में है।

गद्दारी का अब एक ही अंजाम होगा,
हर जवाब अब संविधान से होगा।

जाग गया अब देश का युवा,
सिस्टम का होने वाला है ‘धुआँ-धुआँ’!

जो देश बेच कर भाषण देते,
वो ही हर दिन देशभक्ति के नारे देते!

कुर्सी के आगे झुकता ईमान-
जनता पूछे, “कहाँ है संविधान?”

सवाल उठे तो डरना कैसा, लोकतंत्र है-
कलम उठेगी, वोट बोलेगा, सच का
सूरज फिर से डोलेगा।

जागा युवा, जागा हिंदुस्तान, गूँजे फिर
से संविधान!

जनता जागी, बदला मिज़ाज, अब
सवालों का होगा राज।

युवा कहे- हम साथ चलेंगे,
झूठ के आगे नहीं झुकेंगे।

तिरंगा ऊँचा, ऊँचा सम्मान, दिल में
भारत, हाथ में संविधान!

नफ़रत हारें, प्रेम जगे,
भारत के हर कोने में दीप जले।

जन-जन बोले एक ही गान-
“सबसे ऊपर संविधान!”

सच की लौ जब जलती है, झूठ की
दुनिया पिघलती है!

हाथ में तिरंगा, दिल में वतन, सच की
राह पर बढ़ते कदम।

भारत माता का यही सम्मान-
न्याय, समानता और संविधान!

जाग गया अब हिंदुस्तान, गूँज रहा-
जय संविधान!

जनता कहती एक विधान-
“वोट सुरक्षित, तभी लोकतंत्र महान!”

नारी का हो पूर्ण सम्मान,
तभी सुरक्षित होगा हिंदुस्तान!

न हिंसा चाहिए, न कोई वार,
सवाल हमारा सबसे बड़ा हथियार!

जनता जागी, युवा जवान-
सबसे ऊपर संविधान!

धुआँ-धुआँ… धुआँ-धुआँ!
झूठ-फरेब का धुआँ-धुआँ!

परिचय :- बाल कृष्ण मिश्रा
निवासी : रोहिणी, (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *