
मीना भट्ट “सिद्धार्थ”
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
********************
क्षीर सिंधु जब मथ दिए, देख विष्णु भगवान।
रत्न चौदह हुए प्रकट, लक्ष्मी संपत्ति खान।।
सागर मंथन से मिली, लिए अमिय है साथ।
लक्ष्मी को प्रणाम करो, थामो उसका हाथ।।
कमला तो सागर सुता, मूरत वो तो ज्ञान।
विष्णु प्रिये माता सुनो, जगदम्बे है जान।।
ज्ञान बुद्धि देती हमें, माँ करती उपकार।
धनतेरस दिवाली पर्व, खुशी लाता अपार।।
वैभव की देवी सुनो, रत्नों की है खान।
स्वर्ण कलश है हाथ में, करो सदा गुणगान।
कोटि-कोटि करते नमन माँ कमला को आज।
मनमंदिर माता बसी, रखती सबकी लाज।।
दीपों की दीपावली, जगमग देखो आज।
लक्ष्मी कृपाप्रदायनी, आकर भुवन विराज।
अंधकार तो दूर हो, जग का हो कल्याण।
जलता दीपक ये कहे, मातु हरो सब त्राण।।
विकास का संकल्प हो, उजार का आलेख।
अंतस का तम दूर है, मानव अब तो देख।।
मिटे हृदय की कलुषता, मिले ज्ञान सौगात।
सदा समृद्धि बनी रहे, करते विनती मातु।।
परिचय : मीना भट्ट “सिद्धार्थ”
निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश)
पति : पुरुषोत्तम भट्ट
माता : स्व. सुमित्रा पाठक
पिता : स्व. हरि मोहन पाठक
पुत्र : सौरभ भट्ट
पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट
पौत्री : निहिरा, नैनिका
सम्प्रति : सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश (मध्य प्रदेश), लोकायुक्त संभागीय सतर्कता समिति जबलपुर की भूतपूर्व चेयरपर्सन।
प्रकाशित पुस्तक : पंचतंत्र में नारी, काव्यमेध, आहुति, सवैया संग्रह, पंख पसारे पंछी
सम्मान : विक्रमशिला हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा, विद्या सागर और साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा, विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि, गुंजन कला सदन द्वारा, महिला रत्न अलंकरण, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “उत्कृष्ट न्यायसेवा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित तथा कई अन्य साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻











