Tuesday, November 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

एक जाती हुई औरत

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************

एक जाती हुई औरत
ले जाती है अपने साथ
कुछ बीती हुई यादें।

अतीत के कुछ गम
और खुशी से भरे पल
पीछे छोड़ जाती है कुछ
दुख कुछ पश्चाताप के अश्रु
तुम्हारी आत्मा में
जो नहीं कर सके पूरी
अधूरी ख्वाहिश उसकी तुम।

क्या मांगा था उसने, बस
एक वक्त, जो बिता सके
तुम्हारे साथ सुकून
से जीने के लिए
कुछ कह सके,
तुम्हारे मजबूत कंधे को
सहारा अपना मान सके।

वो सभी दुःस्वप्न जो
प्रेम के साथ उसने समेट
लिए थे अपने आप मे
जिसका भान भी
नहीं होने दिया तुमको
या कभी समझ ही नहीं पाए तुम!

कभी नहीं जान पाओगे अब
जाते हुए उसकी आँखों में
नमी थी या नहीं
क्यूंकि अब उसकी आँखें बंद है
और वो किस नींद में है
शायद तुम कभी ना समझ पाओगे।।

परिचय :- श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
पति : श्री राकेश कुमार चतुर्वेदी
जन्म : २७ जुलाई १९६५ वाराणसी
शिक्षा : एम. ए., एम.फिल – समाजशास्त्र, पी.जी.डिप्लोमा (मानवाधिकार)
निवासी : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “जीवदया अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित
विशेष : साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने के शौक ने लेखन की प्रेरणा दी और विगत ६-७ वर्षों से अपनी रचनाधर्मिता में संलग्न हैं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *