
इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
गोरखाना, नोहर (राजस्थान)
********************
राम ही राम है,
नाम में राम है।
यहीं मेरी छाँव है,
यहीं मेरा राम है।
राम ही गाँव हैं,
तभी गाँव राम है।
मेरी साँसों में राम हैं,
मेरी धड़कन में राम हैं।
मेरा तुम ही धाम हो,
मेरी सुबह, मेरी शाम हो।
मेरी आँखों का नूर हो,
मेरे जीवन का सार हो।
मेरी मिट्टी में राम हैं,
मेरी चौखट पर राम हैं।
मेरे आँगन की धूल में,
मेरे कण-कण में राम हैं।
मेरी राहों के दीप हो,
मेरे मन के मीत हो।
जब भी जग से हारता हूँ,
तुम ही मेरी जीत हो।
मेरा विश्वास राम है,
मेरा एहसास राम है।
जो मेरे मन में बस गया,
वही तो मेरे पास है।
न मंदिरों की चाह है,
न महलों की तलाश है।
जहाँ तुम्हारा नाम हो,
वहीं मेरा निवास है।
मेरी भक्ति, मेरी प्यास हो,
मेरे हृदय के पास हो।
मैं जहाँ भी सिर झुका दूँ,
तुम वहीं मेरे राम हो।
राम ही राम है,
सुबह भी राम, शाम है।
मेरा तुम ही धाम हो,
तुमसे ही मेरा नाम है।
यहीं मेरी छाँव है,
यहीं मेरा गाँव है।
मेरे रोम-रोम में राम हैं,
मेरा जीवन तुम्हारे नाम है।
परिचय :- इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
उपनाम : “नोहरी”
पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग
माताजी का नाम : कांता देवी
अर्धांगिनी का नाम : माया देवी
जन्म दिनांक : १३/०७/१९९१
सम्प्रति : शिक्षक
शिक्षा : दो बार स्नातकोत्तर, बीएड
निवासी : गोरखाना तहसील नोहर ज़िला- हनुमानगढ़ (राजस्थान)
प्रकाशित रचनाएं : “समरसता के अग्रदूत” साझा काव्य संकलन मुख्य सम्पादक, “सृजन सागर के मोती” साझा काव्य संकलन उपसंपादक, “इंद्र का जाल” प्रकाशन ज़ारी… वर्तमान में विश्व हिंदी सृजन सागर मंच के बतौर अध्यक्ष
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

















